Gauriganj News: चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत
गौरीगंज, जुलाई 20 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। मुसाफिरखाना कस्बे के वार्ड संख्या 7 निवासी 32 वर्षीय आयशा बानो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने पति इरशाद के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। बदलापुर के पास अचानक चलती बाइक से संतुलन बिगड़ने पर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आयशा अपने पीछे पति, 12 वर्षीय बेटी जोया और 7 वर्षीय बेटे अरशद को छोड़ गई हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.