Gauriganj News: चकबंदी कार्यालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
गौरीगंज, जुलाई 3 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता स्थानीय तहसील में स्थित चकबंदी अधिकारी न्यायालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण तहसील में वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं का आरोप है कि चकबंदी अधिकारी न्यायालय में पत्रावलियों के निस्तारण, तारीख लगाने और आदेश पारित करने में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं होता। वादकारियों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक न्यायालय में कोई काम नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार के चलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.