Gauriganj News: चकबंदी अधिकारी का पद खाली, तारीख पर तारीख से किसान परेशान
गौरीगंज, अगस्त 5 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता तहसील मुसाफिरखाना के अंतर्गत चकबंदी अधिकारी का पद रिक्त होने से चकबंदी न्यायालय की कार्यवाही प्रभावित हो गई है। अधिकारी के अभाव में भूमि विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई नियमित नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा दो दर्जन से अधिक चकबंदी वाले गांवों के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। हर पेशी पर किसान न्याय की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचते हैं, लेकिन सुनवाई आगे नहीं बढ़ने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है。
चकबंदी अधिकारी की नियुक्ति में हो रही देरी चकबंदी अधिकारी रामजी शुक्ल के बीते 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक नए अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख संशोधन और अन्य चकबंदी संबंधी मामलों के निस्तारण की रफ्तार थम गई है। किसानों का कहना है कि बार-बार चकब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.