Gauriganj News: घर से लाखों के जेवरात चोरी
गौरीगंज, नवम्बर 15 -- Gauriganj News: अमेठी। थाना क्षेत्र रामगंज के लाल शाहपुर गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के लाखों कीमत के गहने चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रमोद कुमार शुक्रवार की रात घर में ताला लगाकर लखनऊ गए थे। जब वह शनिवार को वापस घर लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान गायब था। घटना की सूचना पर थाना रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.