गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: चचेरे भाई के साथ बाइक से निकला था कुलदीप, देर रात कांधरपुर क्रॉसिंग के पास मिला शव परिजनों ने जताई हत्या कर शव फेंकने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव मिलने की घटना अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के दहियावां बीघापुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक का शव बुधवार देर रात प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर कांधरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के बयान और जांच मृतक की पहचान कुलदीप पुत्र रामसूरत के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिलने पर परिजन कोहंडौर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। इसक...