Gauriganj News: घर लौट रही महिला से ट्रेन में चेन स्नैचिंग
गौरीगंज, नवम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। अमेठी निवासी ममता दीपावली पर देहरादून से जनता एक्सप्रेस से घर आ रही थीं। रास्ते में ही ट्रेन के अंदर उचक्के उनकी चेन छीन कर भाग गए। अमेठी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद महिला जब रेलवे चौकी पर शिकायत लेकर गई तो चौकी में सिपाही ने बताया कि यहां मुकदमा नहीं लिखा जाएगा, इसके लिए उन्हें प्रतापगढ़ जाना होगा। आने-जाने की परेशानी को देखते हुए महिला प्रतापगढ़ नहीं गई। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में हुई घटनाओं का मुकदमा नियमानुसार प्रतापगढ़ स्टेशन के थाने में ही लिखा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.