Gauriganj News: घर में सेंध लगाकर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
गौरीगंज, अक्टूबर 15 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के नेवाजगढ़ कैथन गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर एक लाख रुपये नकद समेत लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। चोर सास-बहू के झुमके, पायल और मंगलसूत्र सहित अन्य कीमती आभूषण समेट ले गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र रामसमुझ के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने बक्शों को खंगालकर उनमें रखे एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जागने पर परिजनों को बक्सों में रखे कपड़े व अन्य सामान बिखरे मिले। नकदी और जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। घटना से ग्रामीणों में भी दहशत है। पीड़ित परिवार ने चोरी का खुलास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.