Gauriganj News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मां का गला दबाया
गौरीगंज, सितम्बर 22 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बेटी को बचाने पहुंची मां से भी मारपीट करने और गला दबाने का आरोप है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक उसकी बेटी से रास्ते में छेड़छाड़ करता था और अश्लील बातें करता था। आरोप है कि 19 सितंबर की रात करीब दो बजे युवक दीवार से लगे नीम के पेड़ के सहारे घर में घुस आया और उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर मां बचाने पहुंची तो आरोपी ने नाबालिग को छोड़कर महिला का मुंह और गला दबा दिया। आरोप है कि उसके दाहिने हाथ में किसी वस्तु से चोट भी पहुंचाई। शोर होने पर आरोपी जान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.