Gauriganj News: घर जा रहे युवक को दबंगों ने पीटा
गौरीगंज, नवम्बर 24 -- Gauriganj News: गौरीगंज। कस्बे से घर जा रहे युवक को तीन दबंगों ने मिलकर जमकर मारा पीटा। कोतवाली क्षेत्र के जेठू मवई निवासी अभिनव सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती शाम वह गौरीगंज कस्बे से घर जा रहा था। तभी कस्बे के मुसाफिरखाना मोड़ के पास बरनाटीकर निवासी संस्कार सिंह, गौरीगंज निवासी विशेष सिंह व असैदापुर निवासी शुभ यादव ने उसे रोककर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जब अभिनव जेठू मवई मोड़ के पास पहुंचा तो तीनों आरोपियों ने उसे लाठी डंडों व लात घूंसों से जमकर मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.