Gauriganj News: ग्रामीणों ने श्रमदान से की खड़ंजे की मरम्मत
गौरीगंज, सितम्बर 2 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता विकासखंड अमेठी की ग्राम पंचायत पूरबगांव में ग्रामीणों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के बाद खुद ही श्रमदान कर एक किलोमीटर लंबे जर्जर खड़ंजे की मरम्मत कर दी, जिससे गांव का आवागमन सुचारू हो गया है। गौरतलब है कि प्राथमिक विद्यालय पूरबगांव से गांव को जाने वाला करीब एक किलोमीटर खड़ंजा मार्ग जगह-जगह से टूट गया था। झाड़-झंखाड़ और घास उग आने से रास्ता पगडंडी जैसा रह गया था, जिससे लोगों का आना-जाना बाधित हो रहा था। दो पहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर घायल हो जाते थे। ग्रामीणों ने प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी अमेठी से कई बार रास्ते की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद बुधवार को ग्रामीण अनुभव तिवारी, उमाशंकर गंगाप्रसाद सहित दर्जनों ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.