Gauriganj News: गौरीगंज के पूर्व भाजपा विधायक तेजभान सिंह का निधन
गौरीगंज, जुलाई 4 -- Gauriganj News: अमेठी। जिले की गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक और जनसंघ की विचारधारा के मजबूत स्तंभ दादा तेजभान सिंह का शनिवार की सुबह 83 वर्ष की आयु में लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अमेठी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से शुगर एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित दादा तेजभान सिंह का इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। तेजभान सिंह का जन्म जामो विकास क्षेत्र के अचलपुर गांव में हुआ था। उन्होंने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में की और रायबरेली के डलमऊ में जिला प्रचारक रहते हुए संगठन को मजबूत किया। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ भाजपा नेता तेजभान सिंह का निध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.