Gauriganj News: गोह के साथ आरोपी गिरफ्तार
गौरीगंज, नवम्बर 4 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। वन दरोगा ने एक गोह के साथ आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। वन दरोगा उमाशंकर शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने शाहगढ़-कौहार मार्ग पर दुलापुरकला के पास सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास झोले से एक प्रतिबंधित गोह बरामद हुआ। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.