गौरीगंज, अक्टूबर 8 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बुधवार को तहसील मुसाफिरखाना के निजामुद्दीनपुर स्थित इसौली घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गोमती नदी में 50 हजार मत्स्य अंगुलिकाओं (मछलियों के बच्चों) का प्रवाह किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदी के जलीय पर्यावरण के संरक्षण के साथ मत्स्य संसाधनों को बढ़ावा देना और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना रहा।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में प्रवाहित किया। उन्होंने कहा कि नदियों के जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने और मत्स्य संपदा के संरक्षण में रिवर रैचिंग जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। इससे मत्स्य संसाधनों के संवर्धन के साथ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सीडीओ पूज...