Gauriganj News: गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन अलर्ट, नौ गांवों पर नजर
गौरीगंज, सितम्बर 1 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच उत्तरी छोर से होकर गुजरने वाली गोमती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी के तट पर बसे नौ गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। राजस्व अधिकारियों को अलर्ट करते हुए नदी के जलस्तर और गांवों की स्थिति की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- गंगा-गंडक का जलस्तर फिर बढ़ने लगा, बढ़ी तटवर्ती लोगों की बेचैनी जलस्तर की स्थिति वर्तमान में गोमती नदी का जलस्तर 81.540 मीटर दर्ज किया गया है। नदी का खतरे का निशान 84.730 मीटर है। इस तरह नदी का पानी अभी खतरे के निशान से 3.190 मीटर नीचे है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन किसी भी संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.