गौरीगंज, सितम्बर 10 -- Gauriganj News: अमेठी। केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भिड़ंत हो गई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल के शुद्धिकरण और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन करने निकले थे। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकलते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान तीखी नोकझोंक के बाद दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, हालांकि सभी को बाद में छोड़ दिया गया। प्रदर्शन से पहले केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा ...