गौरीगंज, अक्टूबर 30 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। क्षेत्र के पूरे भोजा तिवारी गांव में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया। राधे-कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू हुई। गांव से होते हुए यात्रा रीछ घाट पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु वापस कथा स्थल पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...