गौरीगंज, अक्टूबर 7 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता स्थानीय गांधी पार्क में बुधवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं को साड़ी वितरित की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और आशा बहुएं गांव-गांव में योजनाओं तथा स्वास्थ्य कार्यक्रमों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने दोनों वर्गों से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।भाजपा में शामिल होंगे विधायककार्यक्रम...