Gauriganj News: गड्ढों में तब्दील हुआ गौरीगंज-अमेठी बाईपास मार्ग
गौरीगंज, सितम्बर 3 -- Gauriganj News: गौरीगंज। गौरीगंज-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से अमेठी रोड को जोड़ने वाली बाईपास रोड पिछले करीब छह महीने से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक और साइकिल सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। इस बाईपास रोड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ ही भारी वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं, जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.