गौरीगंज, जुलाई 25 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के गुन्नौर निवासी धर्मराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ तार लगाना चाहता है। लेकिन उसके पटीदार हरिश्चन्द्र खेत में तार नहीं लगाने दे रहे हैं। इसी विवाद को लेकर हरिश्चन्द्र ने उसके साथ मारपीट की। जब उनकी भतीजी कोमल उन्हें बचाने दौड़ी तो उसे भी डंडों से पीट दिया। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। एसओ अजयेन्द्र पटेल ने बताया कि आरोपी पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...