गौरीगंज, जुलाई 4 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के शिवली ग्राम सभा के पहाड़पुर गांव में शुक्रवार की देर शाम खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अचानक दिल का दौरा पड़ने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पहिये की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पहाड़पुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र पासी (35) पुत्र बुधराम पासी शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े और पहिये की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी ...