Gauriganj News: खेत गए युवक की सर्पदंश से मौत
गौरीगंज, नवम्बर 3 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। भेंटुआ के सरूवावां कुकुरमापुर गांव निवासी नन्दलाल यादव मंगलवार की सुबह खेत में धान काटने गये थे। काफी देर तक घर वापस नहीं आए तो उनका पुत्र राजकुमार उन्हें देखने पहुंचा। जहां वह खेत में अचेत पड़े मिले। परिवारीजन उन्हें उठाकर घर ले आए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नन्दलाल की पत्नी की सात वर्ष पहले ही मौत हो गई। उनके दो बच्चों बेटी खुशी (16)व बेटा राजकुमार (7) रो रोकर बुरा हाल है। परतोष चौकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि सांप काटने से मौत की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.