गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता हिन्दुस्तान अखबार द्वारा खाद्य पदार्थों व मिठाइयों में की जा रही मिलावट को लेकर चलाए जा रहे अभियान का असर सामने आया है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों, होटल और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबरों के क्रम में संबंधित स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एसके चौहान एवं पूजा गुप्ता ने भादर, दुर्गापुर, रामगंज, छीड़ा और ढेमा बाजार में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रव...