Gauriganj News: खतरा बनी सड़क किनारे उगी झाड़ियां
गौरीगंज, जुलाई 14 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। क्षेत्र की सड़कों के किनारे उगे झाड़-झंखाड़ राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। आए दिन लोग उनकी चपेट में आकर घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखते हुए भी अनजान बने हुए हैं। कस्बे की नहर पटरी से ब्लॉक कार्यालय को जाने वाली सड़क रानीगंज, इन्हौना, जगदीशपुर, सुबेहा, सत्थिन समेत नहर पटरी की कई सड़कों के किनारे कांटेदार झाड़ियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि राहगीरों को फुटपाथ तक जगह नहीं मिलती। क्षेत्रीय निवासी रामगोपाल, मो. इस्लाम, मनमोहन आदि ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.