Gauriganj News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
गौरीगंज, अगस्त 9 -- Gauriganj News: जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज-शुकुल बाजार मार्ग पर निहालपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात खड़े ट्रक से अनियंत्रित बाइक जाकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ अतवारा गांव निवासी राजेश श्रीवास्तव का 28 वर्षीय पुत्र शरद श्रीवास्तव शनिवार को किसी काम से रानीगंज बाजार गया था। देर रात करीब 10.30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। निहालपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उसकी बाइक जा भिड़ी। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि शरद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.