Gauriganj News: कोचिंग पढ़ने गई 15 वर्षीय किशोरी लापता
गौरीगंज, अगस्त 18 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता बीते रविवार को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए कहकर निकली किशोरी लापता हो गई। पिता की तहरीर पर केस दर्जकर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की है। पुलिस को तहरीर देते हुए किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार की सुबह 10.30 बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री साइकिल से अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़ने की बात कहकर निकली थी। जब शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। कोचिंग सेंटर पर पता चला कि रविवार को कोचिंग बंद थी। किशोरी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्जकर लड़की की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और कोचिंग के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।
मां के डांटने पर किशोरी गायब भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.