गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: अमेठी, संवाददाता। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में जल्द ही एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए करीब 7500 वर्ग मीटर भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। उपयुक्त जमीन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर पालिका गौरीगंज में आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी (स्टरलाइजेशन), रेबीज रोधी टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद उन्हें कुछ दिनों तक केंद्र में रखकर देखभाल की जाएगी। इससे कुत्तों की संख्या धीरे-धीरे नियंत्रित होगी और लोगों को आवारा कुत्तों के हमलों व डॉग बाइट की घटनाओं से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: गौरीगंज में बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शहर में प...