गौरीगंज, जुलाई 13 -- Gauriganj News: जामो। संवाददाता विकास खंड जामो के प्राथमिक विद्यालय अतरौली तक पहुंचने का मार्ग वर्षों से बदहाल है। तीन गांवों की सीमा पर स्थित होने के कारण विद्यालय के आवागमन मार्ग की जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। इसका सबसे अधिक खामियाजा विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहालों और शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में कीचड़ और गंदे पानी से होकर बच्चों को स्कूल पहुंचना पड़ता है।बताया जाता है कि विद्यालय का निर्माण वर्ष 1970 के दशक में हुआ था। भूमि का सीमांकन होने पर विद्यालय ग्राम सभा अंगरांवा के परसपटी पुरवा में स्थित है, जबकि विद्यालय का नाम प्राथमिक विद्यालय अतरौली रखा गया और इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्राम सभा अतरौली को दी गई। विद्यालय के दक्षिण में कुछ दूरी पर अतरौली ग्राम सभा की सीमा शुरू हो जाती है। विद...