गौरीगंज, जुलाई 18 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। थाना भाले सुलतान क्षेत्र के नामदारपुर गांव में नाले की मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया। नामदारपुर निवासी गया प्रसाद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान गांव के अजय नाले की मिट्टी काट रहे थे। विरोध करने पर अजय और उसके भाई घनश्याम ने गाली-गलौज करते हुए फावड़े और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...