Gauriganj News: किराना दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
गौरीगंज, जुलाई 11 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुलतान थाना क्षेत्र के वारिसगंज बाजार में शनिवार की सुबह शिव प्रताप सिंह की किराना की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दुकान में रखा बड़ी मात्रा में किराना का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक लपटें नहीं पहुंचीं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.