Gauriganj News: कावड़ यात्रा को लेकर की बैठक
गौरीगंज, जुलाई 25 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। सावन मास और कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को थाने पर एसओ संजय सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, डीजे के तय नियमों और आपसी सौहार्द बनाए जाने पर जोर दिया गया। एसओ ने यात्रा के दौरान किसी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि लोगों द्वारा सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीजे संचालकों को उच्च न्यायालय और शासन के नियमों के तहत तय आवाज सीमा में ही गाने-बजाने के निर्देश दिए। बैठक में कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज के साथ ही कांवड़ यात्रा के अगुवा शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.