गौरीगंज, जुलाई 4 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कस्बा बाजार में बीते शुक्रवार की देर रात गांधी पार्क के पास घर के सामने खड़े एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। घटना में वार्ड नंबर 4 निवासी गणेश कुमार (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...