गौरीगंज, नवम्बर 2 -- Gauriganj News: मुंशीगंज। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया गया। जहां दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक गंभीर घायल का उपचार जारी है।हादसा मुसाफिरखाना मार्ग पर राही रेस्टोरेंट के पास रविवार की शाम हुआ। जलामा गांव निवासी तीन लोग बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल सुल्तानपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों को प्राथमिक उ...