Gauriganj News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
गौरीगंज, अगस्त 18 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। सुल्तानपुर में मुकदमे की तारीख पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को फोरलेन बाईपास पर पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनू पुत्र शिवकुमार निवासी नाहरपुर गूंगेमऊ और उसका साथी सचिन पुत्र शंकर निवासी बाबा का पुरवा टांडा घायल हो गए। घायल दोनों युवक कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि उनकी बाइक में कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.