गौरीगंज, अगस्त 30 -- Gauriganj News: अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड बाईपास के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आयुष गौतम पुत्र राम औतार निवासी करनाईपुर रविवार को बाइक से अमेठी बाजार की ओर जा रहा था। बाईपास के करीब प्रतापगढ़ की तरफ जा रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में क्षतिग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...