Gauriganj News: कार्रवाई न होने पर थाने पहुंचे परिजन, गिरफ्तारी की मांग
गौरीगंज, जुलाई 20 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता हरखूमऊ गांव में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सोमवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के पांच दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज परिजन और ननिहाल पक्ष के लोग बाजार शुकुल थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।मृतका की मां मालती निवासी पूनीपुर के मुताबिक तीन लड़के काफी समय से उनकी बेटी का पीछा करते थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। छात्रा ने कई बार इसकी जानकारी परिवार और विद्यालय प्रशासन को भी दी थी, लेकिन उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा। मां का आरोप है कि घटना वाले दिन भी बेटी घर से निकली थी और कुछ देर बाद उसका शव घर के अंदर बीम में लगे हुक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.