Gauriganj News: कागजों में चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
गौरीगंज, जुलाई 7 -- Gauriganj News: संग्रामपुर। जिले में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, लेकिन संग्रामपुर क्षेत्र के भवानीपुर सरैया कनू गांव के बीच स्थित नाली की बदहाल स्थिति अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है। नाली में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार और डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई और एंटी लार्वा छिड़काव की मांग की है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि रोस्टर के अनुसार सभी न्याय पंचायतों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग भी आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.