गौरीगंज, जुलाई 14 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता शासन की ओर से चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान क्षेत्र में बेअसर नजर आ रहा है। कस्बे से लेकर गांवों तक गंदगी का अंबार लगा है। थाना परिसर के मुख्य गेट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी कार्यालयों और गांवों की नालियां कूड़े व गंदे पानी से भरी हैं। कई स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तक नहीं कराया गया है। इससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, सिंचाई, कृषि समेत करीब दस विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्कूलों में जागरूकता, जलभराव रोकने, साफ-सफाई, सुअरबाड़ों को आबादी से दूर रखने और कीटनाशक दवाओं के छिड़...