Gauriganj News: कांग्रेस नेता अरुण मिश्र सपा में शामिल
गौरीगंज, अक्टूबर 16 -- Gauriganj News: अमेठी। विधानसभा चुनाव से पहले जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र ने अपने साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने सभी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अरुण मिश्र और उनके साथियों के आने से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए संघर्ष कर रही है। अरुण मिश्र के साथ रमाकांत शुक्ला, आदित्य तिवारी, केशव प्रसाद पांडेय, राजेश पांडेय, राजकुमार मिश्र समेत कई लोगों ने सदस्यता ली। इसकी जानकारी पार्टी प्रवक्ता राजेश मिश्र ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.