गौरीगंज, नवम्बर 3 -- Gauriganj News: भेटुआ। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भेटुआ का निरीक्षण कर वहां संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, रहने, खाने-पीने एवं विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 9 एवं 10 में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक दक्षता परखने के लिए गणित के सवाल पूछे। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में प्रार्थना पत्र लिखने के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय भेटुआ का डीएम ने क...