गौरीगंज, अगस्त 31 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए बनने वाले अधिवक्ता शेड का सोमवार को सांसद किशोरीलाल शर्मा ने शिलान्यास किया। शेड का निर्माण सांसद निधि से 24.50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चौहान समेत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।नए कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अब तक यहां अदालती कार्य नहीं शुरू हो पाया है। अधिवक्ताओं की मांग को देखते हुए सांसद किशोरीलाल शर्मा की ओर से सांसद निधि से शेड निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई। जिसका सोमवार को भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। शिलान्यास के दौरान सांसद ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कलेक...