गौरीगंज, अक्टूबर 7 -- Gauriganj News: शुकुल बाजार। संवाददाता मंगलवार भोर करीब तीन बजे तेज आंधी-बारिश के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से शुकुल बाजार और महोना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 28 घंटे बाद बुधवार सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान दोनों विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं रहने से इनवर्टर और बैटरियां भी जवाब दे गईं। लोगों को मोमबत्तियों और मोबाइल की रोशनी के सहारे रात गुजारनी पड़ी।अक्सर अंडरग्राउंड केबल में आती है दिक्कतअवर अभियंता के मुताबिक जगदीशपुर के कठौरा क्षेत्र में करीब चार किलोमीटर लंबी 33 केवी अंडरग्राउंड केबल बिछी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 12 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं लौटी शुकुल बाजार की बिजली बरसात में सीपेज और नमी के कार...