गौरीगंज, अक्टूबर 27 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता करवाचौथ पर्व को लेकर जनपद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमेठी कस्बा, महाराजगंज, गोसाईगंज, टीकरमाफी, बारामासी और ककवा बाजारों में करवा, लावा, कुश, चलनी और सजावटी सामानों की रंग-बिरंगी दुकानें सज गई हैं। पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही हैं।बाजारों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानों पर मिट्टी के करवे, छलनी, करवा चौथ की थाली, लोटा, दीया, सिंदूर, मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी और सोलह श्रृंगार के सामान की बिक्री जोरों पर है। दुकानदारों ने इस बार बाजार में नई डिजाइन की थालियां, करवे और चलनी मंगवाई हैं, जिनमें रंग-बिरंगे करवे ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: करवाचौथ पर खरीदारी...