गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं द्वारा रखा जाने वाले करवा चौथ का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पूजन करेंगी और पति की लंबी आयु की कामना करेंगी। करवा चौथ व्रत को लेकर बुधवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर कपड़ा, श्रृंगार और मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इस बार बाजार में चांदी का करवा विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़चांदी के करवे की बढ़ी मांग अमेठी तहसील के आभूषण व्यवसायी कामता प्रसाद और द्वारिका प्रसाद सोनी ने बताया कि इस बार चांदी के करवा की मांग सबसे ज्यादा है। बाजार में 10...