गौरीगंज, अगस्त 2 -- Gauriganj News: जामो। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूरे दृगपाल सिंह दतनपुर निवासी 35 वर्षीय रवींद्र सिंह रविवार की सुबह टेबल फैन लगा रहे थे। इसी दौरान टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...