गौरीगंज, अक्टूबर 11 -- Gauriganj News: गौरीगंज। विद्युत करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के नाई का पुरवा निवासी श्रीपाल की 28 वर्षीय पत्नी संतोष कुमारी बीते शनिवार की रात लगभग आठ बजे बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hapur News: करंट लगने से किसान की मौत, मची अफरा तफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...