Gauriganj News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
गौरीगंज, अगस्त 20 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। संवाददाता भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के वारिसगंज कस्बे में बुधवार की रात मोमोज की दुकान चलाने वाले युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।वारिसगंज टांडा निवासी मनीष कुमार (25) रात करीब आठ बजे कस्बे में अपनी मोमोज की दुकान लगा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक पास के पोल में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आ जाने से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी निर्मला देवी बेसुध हैं। एक वर्षीय पुत्र अवनीश को पिता के चले जाने का अहसास तक नहीं है। मां शिवलली, भाई प्रियांशु और बहन अर्चना का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.