गौरीगंज, अक्टूबर 29 -- Gauriganj News: अमेठी, संवाददाता। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे कमरौली व अमेठी कोतवाली अंतर्गत हुए। घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए एम्स रायबरेली रेफर किया गया है। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली घटना के अनुसार ककवा निवासी राहुल सिंह (35) दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वे एएनम सेंटर के पास पहुंचे, तभी उनकी साइकिल से घर जा रहे 60 वर्षीय पंचदेव कश्यप से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने मानवता दिखाते हुए निजी वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौर...