गौरीगंज, अगस्त 12 -- Gauriganj News: भेंटुआ। संवाददाता विकासखंड भेंटुआ के कनकापुर भीमी गांव में बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गांव के रास्तों पर भी पानी भरा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण नसरुद्दीन, अली, राम सजीवन समेत अन्य लोगों ने बताया कि बारिश होते ही गांव में पानी जमा हो जाता है। रास्तों पर जलभराव के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने बताया कि कनकापुर भीमी में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कनकापुर भीमी में जलभराव से ग्रामीण परेशान बारिश के दिनों में घरों और रास्तों पर पान...