Gauriganj News: कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गौरीगंज, अगस्त 24 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात हरदोईया चौराहे के पास पुलिया से एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल अमर यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्लास्टिक की पिपिया लिए खड़े युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मंगरू पासी पुत्र रामराज निवासी पूरे परवानी बताया। तलाशी में पिपिया से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.