Gauriganj News: कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
गौरीगंज, सितम्बर 30 -- Gauriganj News: मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार छोटा रंगवा घटवारन का पुरवा में दबिश देकर गुड्डा पत्नी स्व. दीनानाथ को पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं थौरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान रंगवा घटवारन का पुरवा निवासी धर्मेंद्र को करीब 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। केस दर्जकर दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.